जयपुर | आतंकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सुबह 11 बजे डीजीपी ओ.पी. गल्होत्रा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा पर दृढ़विश्वास रखते हुए आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा राज्य के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालयों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने आंतकवादी विरोधी दिवस की शपथ ली। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।