पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के एसए बीके शर्मा को पे माइनस पेंशन पर रखने की तैयारी

शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के एसए बीके शर्मा को पे माइनस पेंशन पर रखने की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के विशिष्ट सहायक बीके शर्मा 30 जून 2018 को रिटायर हो जाएंगे, लेकिन आगे भी देवनानी अपने पास शर्मा को ही विशिष्ट सहायक के तौर पर रखना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें पे माइनस पेंशन के जरिए रखा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है। शिक्षा विभाग ने यह फाइल अब कार्मिक विभाग के पास भेज दी है। गौरतलब है कि बीके शर्मा राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रमोटी अफसर हैं। उनकी पहली ज्वाइनिंग तहसीलदार सेवा में थी। बीके शर्मा शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के गृह जिले अजमेर के रहने वाले है। ऐसे में शिक्षा मंत्री चाहते हैं कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल तक शर्मा की सेवाएं ली जा सकें। संभावना है कि रिटायरमेंट से पहले शर्मा काे पे माइनस पेंशन के आधार पर तैनाती दे दी जाए।

खबरें और भी हैं...