जयपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया आयोग सहित बुधवार को जयपुर आएंगे। वे सर्किट हाउस के कम्यूनिटी हॉल में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक अनुसूचित जाति के सांसदों, विधायकों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद 10:30 से 1.30 बजे सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में अनुसूचित जाति वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न विभागों के सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी व मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता मौजूद रहेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एसीएस जे.सी.महान्ति ने बताया कि बैठक में एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।