जयपुर | शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला कैंप फिर शुरू कर दिया है। प्रदेशभर से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को जयपुर बुलाया गया है। संभावना है कि तबादला सूचियां जल्दी जारी होंगी। इससे पहले 30 अप्रैल से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए कैंप लगा था। करीब 12 दिन की कवायद के बाद टीमों को बिना सूची जारी किए ही भेज दिया गया। इसके बाद विभाग ने माध्यमिक शिक्षा के तबादलों की कवायद शुरू कर दी थी। अब माध्यमिक शिक्षा में हैडमास्टर, प्रिंसिपल, वरिष्ठ अध्यापकों की सूचियां जारी होने के बाद विभाग पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का भी दबाव बना है। ऐसे में डीईओ प्रारंभिक को जयपुर में चल रहे तबादला कैंप में बुलाया गया है।