पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निलंबित चल रहे 20 अफसर अब हो जाएंगे बहाल

निलंबित चल रहे 20 अफसर अब हो जाएंगे बहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्य में विभिन्न मामलों में निलंबित चल रहे 20 अफसरों को बहाल करने की सिफारिश की गई। मुख्यसचिव डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में निलंबन बहाली के मामलों की बैठक हुई, जिसमें 28 मामलों पर चर्चा हुई। इसके बाद 20 अफसरों को बहाल करने की सिफारिश की गई। मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास भेजी जाएगी। जिन अफसरों को बहाल किया जाना है, उसमें खान,चिकित्सा, नागरिक उड्डयन,उच्च शिक्षा,सहित कई विभागों के अफसर शामिल हैं। उधर भ्रष्टाचार, आपराधिक मामलों में पिछले दिनों बहाली के लिए सिफारिश किए मामलों की फाइल सीएम ने मंजूर कर दी है। कार्मिक विभाग की ओर से उन्हें बहाल करने के आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएं।

खबरें और भी हैं...