पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरपीएस से आईपीएस प्रमोशन की फाइल अटकी, बोर्ड कराने के लिए नहीं भेजा प्रस्ताव

आरपीएस से आईपीएस प्रमोशन की फाइल अटकी, बोर्ड कराने के लिए नहीं भेजा प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अफसर को शामिल कराने के लिए पूरी प्रक्रिया ठप, अभी तक कार्मिक विभाग के पास नहीं आया प्रस्ताव

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन भी हो गया, बैच भी आवंटन हो गया, लेकिन अभी तक राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन के लिए आज तक गृह विभाग की ओर से प्रस्ताव ही कार्मिक विभाग को नहीं भेजा गया। पांच माह का समय बीतने जा रहा है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिखाई दे रही। माना जा रहा है कि एक अफसर को प्रक्रिया में शामिल कराने के लिए पूरी फाइल डम्प करके रख दी गई है।

राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन कोटे की चार सीटें खाली हैं, जिसे बोर्ड कराकर भरा जाना है। हर साल जनवरी में प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अप्रैल से पहले आईपीएस में प्रमोशन के लिए बोर्ड भी हो जाता था। पहली बार ऐसा हो रहा है कि मई बीतने जा रहा है, लेकिन बोर्ड कराने के लिए गृह विभाग ने कार्मिक विभाग को प्रस्ताव ही नहीं भेजा है। इस प्रक्रिया को डंप करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि एक अफसर कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे थे। वह अभी बरी हो चुके हैं। ऐसे में गृह विभाग की ओर से उन्हें बरी होने का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद फाइल आगे बढ़ाई जा सके। कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे अफसर के चक्कर में सरकार के एक प्रभावशाली मंत्री की ओर से पूरी प्रक्रिया को ही रोकवा दिया था। एक अफसर के कारण बोर्ड कराने का प्रस्ताव कार्मिक विभाग के पास नहीं भेजा गया। ऐसे में कार्मिक विभाग की ओर से भी फाइल न तो केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय और न ही गृह मंत्रालय को भेजवाई गई। चर्चा है कि जून के पहले सप्ताह में गृह विभाग की ओर से फाइल चलाई जाएगी, जिसके बाद ही राज्य सरकार की आेर से प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...