- Hindi News
- National
- रुपयों से भरा थैला छीनने के लिए बुजुर्ग को घसीटा, चिल्लाने पर भागे बदमाश
रुपयों से भरा थैला छीनने के लिए बुजुर्ग को घसीटा, चिल्लाने पर भागे बदमाश
जयपुर। खो नागोरियान थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रुपयों से भरा थैला छीनने के लिए बुजुर्ग को घसीटा। बुजुर्ग चिल्लाए तो बदमाश भाग निकले। जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा निवासी रघु प्रसाद के बेटे संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय की आगरा रोड पर किराना दुकान है। रात नौ बजे उन्होंने नौकर के साथ पिता रघुवीर प्रसाद को थैला देकर स्कूटी से घर पर भेजा था। इसी दौरान लूट की कोशिश की गई।