पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार को चुनावी वादे याद दिलाएगा सैन समाज, आज करेंगे सीएम हाउस का घेराव

सरकार को चुनावी वादे याद दिलाएगा सैन समाज, आज करेंगे सीएम हाउस का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्य सरकार को चुनावी घोषणा पत्र याद दिलाने और अपने अधिकारों व रोजगार के लिए सैन समाज मंगलवार को सीएम हाउस पर डेरा डालेगा। पिंकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न सरकारों की उपेक्षा के चलते सैन समाज आज भी आर्थिक, सामाजिक और राजनीति रूप से पिछड़ा हुआ है। चुनाव के समय घोषणा पत्र में सैन समाज से कई वादे किए गए थे, लेकिन सरकार का अंतिम कार्यकारी वर्ष तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसलिए मंगलवार को मानसरोवर शिप्रा पथ हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड, शिप्रा पथ से सैन समाज के हजारों महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर राजे सरकार को उनके द्वारा किए गए वादों की याद दिलाने के लिए 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर सभा स्थल से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। प्रेसवार्ता में सुनील गहलोत, बी.एस. जांगड़ा, नरेश सैन, राजंेद्र टोकसिय समेत कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...