सोशल रिपोर्टर . जयपुर | दुर्गापुरा स्थित तामरा गार्डन में चल रहे श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में सोमवार को व्यासपीठ से श्रीधाम वृंदावन के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज ने रास महारास, कंस वध, श्री रुक्मिणि विवाह व सम्मणी मंगल की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महाराज ने कहा कि हम सभी को अपनी शक्ति पहचानकर कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।