पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री श्याम पार्क में बांधे परिंडे, सार संभाल का संकल्प

श्री श्याम पार्क में बांधे परिंडे, सार-संभाल का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मुहाना फल व्यापार संघ एवं शिव शक्ति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नं. 40 सेक्टर 114, थड़ी मार्केट, मानसरोवर स्थित श्री श्याम पार्क में परिंडे बांधे गए। इस दौरान जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव महेश हरदासानी, पं. सतीश शर्मा, पं. धीरज शर्मा, राजकुमार होतचंदानी, नत्थुमल गुनवानी, रवींद्र सिंह, जयराम शिवनानी समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर, झोटवाड़ा विधानसभा के खेमकंवर पार्क में पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया के सान्निध्य में परिंडे बांधे गए। कॉलोनी अध्यक्ष सावंत सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत कोषाध्यक्ष विनय तिवाड़ी, बलवीर शर्मा, बृजेश अवस्थी, कमल कुमार, समेत अन्य लोगों ने परिंडे बांधे और इनकी सार-संभाल का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...