जयपुर | जगतपुरा रामनगरिया स्थित किड्जी स्कूल में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। स्कूल डायरेक्टर अनामिका शर्मा की देखरेख में चल रहे कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चों की भागेदारी देखते ही बन रही है। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस सहित दूसरे कई क्रिएटिव गेम्स कराए जा रहे हैं। 30 मई को बच्चों की ओर से बनाई आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम की एग्जीबिशन भी लगाई जाएगी।