जयपुर | जैन सोशल ग्रुप ब्लू डायमंड की ओर से कूकस स्थित एक रिसोर्ट में इंस्टॉलेशन सेरेमनी हुई। इंटरनेशनल फेडरेशन के इलेक्ट्रेड प्रेसिडेंट कमल संचेती ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि समारोह में नॉदर्न रीजन के चेयरमैन संजय जैन, इलेक्ट्रेड चेयरमैन महेंद्र गिरधरवाल, नॉदर्न रीजन के सचिव राजीव पाटनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।