जयपुर | जगतपुरा स्थित चैनपुरा में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व भागवत कथा के तहत सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले रामकिशोर शर्मा के मुताबिक यज्ञ की आहुतियां सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी, वहीं इसके बाद शाम को 4 से 7 बजे तक भागवत कथा का वाचन होगा। कथा श्रवण करने वालों के लिए गर्मी को देखते हुए सभी इंतजामात किए गए हैं। कथा और दूसरे आयोजन पं. वासुदेव शास्त्री के निर्देशन में होंगे।