पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान में एग्री टूरिज्म विकसित करने के लिए खूब संभावनाएं : टी. जानकीराम

राजस्थान में एग्री टूरिज्म विकसित करने के लिए खूब संभावनाएं : टी. जानकीराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थान में उद्यानिकी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और इसे एग्री टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाए और इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी जोड़ा जाए तो यह एक ऐतिहासिक पहल हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दुगुना करने के संकल्प को पूरा करने में भी उद्यानिकी काफी सहायक साबित हो सकती है। यह कहना है भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक टी. जानकीराम का। वे यहां सब्जी फसल की 36वीं राष्ट्रीय कार्यशाला और ग्रुप मीटिंग के के बाद भास्कर से बातचीत कर रहे थे।

एडीजी टी. जानकीराम ने कहा कि राजस्थान में एथनिक सब्जियों का भी काफी चलन है, इनको विकास का रास्ता दिखाया जाए तो किसानों की आय दुगुनी हो सकती है। थाइलैंड के एयरपोर्ट पर वहां की एथनिक सब्जियों का प्रदर्शन किया जाता है, ऐसा हम यहां के एयरपोर्ट पर कर सकते हैं। इसे बिक्री के साथ ही डेमो के लिए भी रख सकते हैं।

टी. जानकीराम के साथ मौजूद पद्मश्री से सम्मानित उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मसिंह ने कहा कि एग्री टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए तो बेरोजगारों के लिए रोजगार का साधन खुल सकता है। पॉली हाउस, ग्रीन हाउस या ओपन फार्म में नवाचार और एथनिक दोनों तरह की जानकारियों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यवस्था की जा सकती है। इसमें मामूली शुल्क लगाकर पर्यटकों को भ्रमण कराया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...