जयपुर | गौरव शर्मा (56*) के अर्धशतक से बोहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने समर प्रीमियर लीग में सेवन स्क्वायर एकेडमी को 6 विकेट से हराया। सेवन स्क्वायर एकेडमी ने 5/118 रन बनाए। तुषार ने 43 और इंद्रजीत ने 40 रन बनाए। बोहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 4/119 रन बना मैच जीत लिया।