जयपुर | सार्थक नागर (148) की शतकीय पारी और मोहित भगतानी (48 और 6/4) के ऑलराउंड खेल से राजस्थान यूथ ने भारती कंवर अंडर-14 क्रिकेट लीग में रीगल एकेडमी को 244 रन से हराया। राजस्थान यूथ ने 7/318 रन बनाए। यशोवर्धन शर्मा ने 3 व शौर्य ने 2 विकेट लिए। रीगल एकेडमी 73 रन ही बना सकी। अयान ने 13/3 विकेट लिए।