दिव्यांश का शतक, आर्यन का सिक्सर
जयपुर | दिव्यांश गौर (108) के शतक और आर्यन श्रीवास्तव (8 रन पर 6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से संस्कार स्कूल ने अंडर-12 मुश्ताक कप में जय क्लब को 168 रन से हराया। संस्कार ने 9/306 रन बनाए। रमेश-तन्मय ने 2-2 विकेट लिए। जय क्लब 138 रन ही बना सका। पार्थ गुप्ता ने 52 रन बनाए। आर्यन व पार्थ मैन ऑफ द मैच रहे।