JDCA Hot Weather Cricket Tournament
पुनीत-केशव के शतक, अजय को 7 विकेट
जयपुर | पुनीत यादव (100), केशव डिडवानिया (101) के शतक और अजय कुकना (32/7) की घातक गेंदबाजी से नीरजा मोदी एकेडमी ने जेडीसीए हॉटवेदर क्रिकेट में डायमंड क्रिकेट क्लब को 260 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। नीरजा मोदी की टीम ने 6/367 रन बनाए। भरत शर्मा ने 68 और अमित गौतम ने 41 रन का योगदान दिया। डायमंड क्लब की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई।
अंडर-13 : कोडाई-दिशा एकेडमी जीती
जयपुर | कोडाई और दिशा एकेडमी ने अंडर-13 राकेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीते। कोडाई एकेडमी ने विजय स्पोर्ट्स, चौमू को 70 रन से हराया। कोडाई एकेडमी ने नमन शर्मा के 68 और जयंत तांबी के 56 रन से 7/223 रन बनाए। विजेंद्र ने 45/2 विकेट लिए। विजय स्पोर्ट्स, चौमू की टीम 153 रन पर सिमट गई। आर्यन भारद्वाज ने 56़ रन बनाए। तोषित भाटिया ने 38/4 विकेट लिए।
दर्शन का शतक : दिशा एकेडमी ने कोडाई स्कूल को 44 रन से हराया। दिशा एकेडमी ने दर्शन जैन (105*) के शतक से 6/172 रन बनाए। राहुल कुमावत ने 25/4 विकेट लिए। कोडाई स्कूल 32.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। हर्षित सिंह ने 13/3 और मुस्कान सिंह ने 10/2 विकेट लिए।