जयपुर | हेल्थ इज वेल्थ थीम के तहत डॉक्टर्स और सीए ने बैडमिंटन खेला। जयपुर स्पोर्ट्स एकेडमी में इनके लिए बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। 3 राउंड के कुल 36 गेम हुए। डॉक्टर्स में सुनील सोनी, जयंत, महेंद्र पूनिया, दिवाकर भार्गव व सीए में अनिल खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय भगत, व सज्जन रावत का प्रदर्शन सराहनीय रहा। चीफ रेफरी अतुल गुप्ता थे।