नन्हे-मुन्नों में बैडमिंटन का जुनून....(बाएं से) हसन खान, अर्नव शर्मा, प्रांजल कौशिक, भानुप्रताप, तन्मय, श्रेय भगेरिया और दर्शिल सहगल।
जयपुर | अर्नव शर्मा और प्रांजल कौशिक ने सोमवार से शुरू हुई मेडिस्पा समर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-10 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टॉप सीड अर्नव ने श्रेय भगेरिया को 15-7, 15-5 से और प्रांजल ने दीपेश सैनी को 15-6, 15-4 से हराया। सेकंड सीड दर्शिल सहगल को अंशुमन चौधरी ने 15-5, 15-14 से हराया। इसी ग्रुप के अन्य मैचों में जयवर्धन, कुलदीप, भानुप्रताप और अथर्व भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
13 वर्ष लड़कों के मुख्य ड्रॉ में सात्विक अवस्थी, दिव्यांश, जयेश, प्रियांश, ऋतिक, आहान, विवेक, शाश्वत, प्रांजल, आर्यन, युवराज, कौशल, कृष, अर्नव, प्राचल व नमन ने अपने मैच जीते। 15 वर्ष के लड़कों में अभिनव, राहुल, अक्षय, विकास, विवेक, विशाल, मुकेश, आशुतोष, जयंत, शाश्वत वैष्णव, अभिनव, आर्यन शर्मा, आर्यन त्यागी, शाश्वत शर्मा, श्रेय और अरांश ने योग्यता चक्र से मुख्य ड्रॉ़ में प्रवेश किया।