जयपुर | किशन शर्मा (68) के नाबाद अर्धशतक से जयपुर स्पोर्ट्स ने अंडर-16 प्राइम स्पोर्ट्स कप में कोटा स्टार क्लब को 62 रन से हराया। जयपुर स्पोर्ट्स ने 6/145 रन बनाए। निकेश ने 2 विकेट विकेट लिए। जवाब में कोटा स्टार की टीम 26.4 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। जयपुर स्पोर्ट्स के यश गुप्ता ने 3 और अमन वर्मा, हिमांश और संजय ने 2-2 विकेट लिए।