पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमोशन के लिए जिला नहीं, अब प्रदेश स्तर पर तय होगी वरिष्ठता

प्रमोशन के लिए जिला नहीं, अब प्रदेश स्तर पर तय होगी वरिष्ठता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस मुख्यालय ने 67 हजार से ज्यादा कांस्टेबलों की प्रदेश स्तर पर वरिष्ठता निर्धारित करने की तैयारी कर ली है। अब कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों की हैडकांस्टेबल पद पर पदोन्नति रेंज व जिला स्तर पर न होकर प्रदेश स्तर पर ही होगी। इसके लिए एडीजी भूपेन्द्र सिंह यादव, राजीव शर्मा, डीसी जैन, भूपेन्द्र दक समेत अन्य एडीजी स्तर के अफसरों की कमेटी बनाई गई है। दरअसल डीजीपी ओपी गल्होत्रा के निर्देश पर आरएसी में तैनात कांस्टेबलों की वरिष्ठता निर्धारित की गई थी। आरएसी की रिपोर्ट के बाद पुलिस में तैनात कांस्टेबलों की वरिष्ठता भी प्रदेश स्तर पर करने का निर्णय लिया था। जिला स्तर पर वरिष्ठता तय होने से पुलिसकर्मियों का बैच समान होने पर भी अलग-अलग जिले में पोस्टिंग होने से प्रमोशन अलग-अलग समय होता है। प्रदेश में 861 पुलिस थाने है। कांस्टेबल की स्वीकृति नफरी 79386 पदों पर 67500 पदों पर पुलिसकर्मी तैनात है। जबकि हैडकांस्टेबल के 13666 पदों पर 11365 पुलिसकर्मी तैनात है।

खबरें और भी हैं...