जयपुर | अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं पर में राजस्थान आईएलडी (इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप डवलपमेंट) विश्वविद्यालय कौशल विकास की ट्रेनिंग देगा और इससे संबंधित कोर्सेज कराएगा। इसके लिए इन शिक्षण संस्थाओं के अलावा अल्पसंख्यक बहुल आबादी में छोटे-छोटे कौशल विकास केंद्र व मिनी आईटीआई खोले जाएंगे और अल्पसंख्यक जातियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से समुदाय के युवाओं को स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। इस पूरे अभियान में राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग सहयोग करेगा और दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य तैयार करेगा।