पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 साल बाद भी नहीं मिला जेडीए से थाने के लिए अलॉट 2900 वर्ग मीटर का पट्टा

10 साल बाद भी नहीं मिला जेडीए से थाने के लिए अलॉट 2900 वर्ग मीटर का पट्टा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन को समतल करने को कहा तो वह भी कर लिया : पट्टे की मांग पर जेडीए ने पुलिस को कहा मौके की जमीन समतल नहीं होकर ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में इसकी नाप-जोख में परेशानी है। इस बात पर पुलिस ने जनसहयोग से गड्ढों को भरवा लिया। इसके बाद फिर पट्टे की मांग की गई, लेकिन अब जेडीए पार्क को लेकर आई सिफारिशों के पक्ष में दिखाई पड़ रहा है।

सरकार के निर्देश पर जेडीए ने 2007 में दुर्घटना थाने के लिए 2900 वर्गमीटर जमीन अलॉट की थी, लेकिन अब जेडीए उसका पट्टा नहीं दे रहा। इस बीच सामने आया कि यहां कुछ लोगों ने भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति लगाकर अतिक्रमण कर लिया। इस बारे में पहले भी कई बार जेडीए को अवगत कराया जा चुका है। जेडीए को जो करना है, क्लियर तो करे। हमें दुर्घटना थाने की बढ़ती जरूरतों के लिए जमीन चाहिए। लेकिन पट्टा नहीं दियआ जा रहा है। -लाखन सिंह कटारा, एसएचओ, हरमाड़ा थाना

मौके की जमीन पर भराई आदि कराने के लिए पुलिस को कहा था। इस बीच जनप्रतिनिधियों की ओर से जमीन पर पार्क विकसित करने की स्वीकृति के लिए कहा, इसलिए पट्टा नहीं दे पा रहे। मैंने समाधान के लिए मसला एलपीसी (जिस कमेटी के जरिए जमीन अलॉट होती है) में भेजा है। -बिरदी चंद गंगवाल, संबंधित जोन उपायुक्त

जमीन तो अलॉट है, लेकिन लोगों का विरोध है कि पार्क और मूर्ति लगी हुई है। इसलिए पहले इस मसले पर समाधान कर रहे हैं। -उज्जवल राठौड़, अतिरिक्त आयुक्त (एलपीसी), जेडीए

जमीन के लिए कहा होगा, लेकिन अभी कुछ याद नहीं आ रहा। -मोहनलाल गुप्ता, विधायक

खबरें और भी हैं...