पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांगानेर के रामपुरा रोड क्षेत्र की 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट, प्रदर्शन

सांगानेर के रामपुरा रोड क्षेत्र की 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट, प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | शहर के सांगानेर में रामपुरा रोड की 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है। नलों में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन व एईएन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने पार्षद धर्मसिंह सिंघानिया के नेतृत्व में खाली घड़े फोड़े और धरना दिया। सांगानेर में वार्ड नं. 34 के रामपुरा रोड की श्रीजी नगर, अजीत नगर, जीवन विहार, मंगल विहार, गणपति नगर व आसपास कॉलोनियों में पेयजल संकट है। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता आरसी मीना, एक्सईएन सरोज मीना व एईएन भंवर सिंह कृष्णावत को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। परेशान महिलाएं व लोगों ने प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...