एसएमएस में ढाई हजार रुपए में खून का सौदा, दलाल पकड़ा
जयपुर। एसएमएस हॉस्पिटल मे ढाई हजार रुपए मे तीन यूनिट खून बेचने के आरोपी को मोती डूंगरी थाना पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी कालु राम अजमेर रोड का रहने वाला है। परिजनों ने अस्पताल परिसर में आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। हालांकि इस संबंध कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने बताया कि छह दिन पहले अलवर निवासी एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ था, जिसे इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान परिजनों को आरोपी मिला जिसने तीन यूनिट ब्लड के लिए ढाई हजार रुपए मांगे थे।