पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरों को पकड़ने गई टीम पर कुत्ते छोड़े, आधा दर्जन सिपाही घायल

चोरों को पकड़ने गई टीम पर कुत्ते छोड़े, आधा दर्जन सिपाही घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कालवाड़ इलाके में चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय खानाबदोश लोगों ने कुत्ते छोड़ दिए और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा अौर पत्थर फेंकने वाली चार महिलाओं सहित पांच जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोग मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ित पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरु की गई है। एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से चोरी के मामले में लिप्त एक आरोपी की लोकेशन हाथोज के आस-पास आ रही थी। जिसे पकड़ने के लिए साउथ जिले की स्पेशल टीम के इंचार्ज रामदीन सोमवार सुबह 6 बजे टीम लेकर हाथोज स्थित बावरिया बस्ती में पहुंचे। जैसे ही टीम बस्ती के पास पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं और लोगों ने पहले कुत्ते छोड़े ओर बाद में पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कालवाड़ थाने पर सूचना दी, लेकिन तब तक कुछ लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। कालवाड़ थाना पुलिस ने रामदीन की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके मांगीलाल और 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

बनीपार्क में वकीलों के 11 ऑफिसों के ताले टूटे

जयपुर। बनीपार्क के कबीर मार्ग पर रविवार रात दो चोरों ने कॉमर्शियल टावरों में वकीलों के 11 ऑफिसों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलते हुए चोरों ने रातभर वकीलों के चैंबर खंगाले और हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। सोमवार सुबह जैसे लोग ऑफिस पहुंचे तो एक साथ इतने ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया। सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...