पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान कॉलेज में नए सेशन से लगेंगी म्यूजिक की क्लास

राजस्थान कॉलेज में नए सेशन से लगेंगी म्यूजिक की क्लास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थान कॉलेज में म्यूजिक डिपार्टमेंट की क्लासेज लगेंगी और प्रैक्टिकल एक छत के नीचे होंगे। इससे स्टूडेंट्स को आरयू के मुख्य कैंपस स्थित डिपार्टमेंट में नहीं जाना होगा और कॉलेज में ही उनको म्यूजिक और ड्रामा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कॉलेज में जल्द डिपार्टमेंट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यह डिपार्टमेंट दो साल पहले शुरू किया गया था, जो अब बड़ा रूप ले रहा है। अब इग्नू के कानोडिया कॉलेज चले जाने के बाद से राजस्थान कॉलेज में इग्नू की जगह पर रूम्स तैयार कर डिपार्टमेंट डवलप किया जा रहा है। सेशन 2018-19 से स्टूडेंट्स के लिए पूरा डिपार्टमेंट यहां उपलब्ध होगा।

इक्यूप्मेंट्स परचेज

कॉलेज में रूम्स को रेनोवेट किया जा रहा है। तीन रूम्स को डिपार्टमेंट के लिए दिया जाएगा। साथ ही कॉलेज की ओर से सभी जरूरी इक्यूप्मेंट्स परचेज कर लिए गए हैं, जिसमें तबला, गिटार, हारमोनियम और अन्य उपकरण शामिल हैं।

अब इग्नू के कॉलेज से चले जाने के बाद से उसके रूम्स का पजेशन लेकर यहां म्यूजिक डिपार्टमेंट डवलप किया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा हो जाएगा।  अमिता शर्मा, प्रिंसीपल, राजस्थान कॉलेज

खबरें और भी हैं...