ट्विंकल ने ‘मिसेज इंडिया 2018’ में प्राइड ऑफ राजस्थान का खिताब जीता
जयपुर की ट्विंकल पटोदिया ने ‘मिसेज इंडिया 2018’ में प्राइड ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम किया है। ट्विंकल ने ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पिजेंट-2018’ के टॉप-20 में जगह बनाते हुए अपने कॉन्फिडेंस के साथ दो सब टाइटल अपने नाम किए। उन्होंने 13 अप्रैल को दिल्ली में हुए ‘ मिसेज इंडिया’ में मिसेज इंडिया रॉयल ब्यूटी का टाइटल भी अपने नाम किया। एमबीए कर चुकी पटोदिया बतौर मैनेजर जॉब में थीं। अपने पैशन के लिए उन्होंने काफी हार्डवर्क किया और राजस्थान के रंगों को ब्यूटी पिजेंट के दौरान मंच पर खूबसूरती से प्रजेंट किया। क्राउन जीत कर जयपुर लौटकर उन्होंने अपनी फैमिली, फ्रेंड्स, मेंटर और लोगों के साथ अपने ब्यूटी पिजेंट की जर्नी और एक्सपीरियंस साझा किए।