पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेम स्टोन वीक में 100 से ज्यादा स्टोन शो केस, एमरल्ड बायर्स की पसंद

जेम स्टोन वीक में 100 से ज्यादा स्टोन शो केस, एमरल्ड बायर्स की पसंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडिया में स्टोन बिजनेस को बढ़ावा देने और दुनिया भर में स्टोन के कारोबार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इंडिया जेम स्टोन वीक का आयोजन किया जा रहा है। होटल फेयर मोंट में रविवार को इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सी.आर. चौधरी ने किया। इसमें 100 से ज्यादा स्टोन को शो केस किया गया है, 22 देशों से 89 बायर्स ने शिरकत की है। पहले दिन बायर्स की बी टू बी मीटिंग्स आयोजित की गई। इसमें रूबी, पन्ना, कलर स्टोन सहित विभिन्न प्रकार के स्टोन्स के बारे में जानकारी ली। शहर में लगभग दो लाख लोग स्टोन बिजनेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस साल 50 मिलियन डॉलर का बिजनेस हाेने की संभावना है। जेम एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि कलर्ड जेम स्टोन का निर्यात 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जयपुर में जेम बोर्ड की स्थापना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है जो कलर्ड जेमस्टोन उद्योग को विश्वस्तरीय बाजार के समकक्ष लाने में मददगार साबित होगा। साथ ही इस सेक्टर में युवाओं को नौकरियां के अवसर मिलेंगे।

17 अप्रैल को लगेगी खुली प्रदर्शनी

कार्यक्रम में अल्जीरिया, आर्मेनिया, चीन, इजिप्ट, जर्मनी, इटली, जॉर्डन, कजाकिस्तान, लेबनाॅन, कतर, रूस, सऊदी अरब, स्पेन, ताईवान, यूएई, यूके, उज्बेकिस्तान से मेहमानों को र| उद्योग की आपूर्ति शृंखला, मौजूदा कारोबार प्रथाओं के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम के तीसरे व आखिरी दिन 17 अप्रैल को खुली प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...