अगर जेईई मेन में 180 का स्कोर तो एडवांस में हो सकता है फायदा
जेईई मेन ऑनलाइन के पहले दिन पेपर स्टूडेंट्स को कुछ खास खुश नहीं कर पाया। कारण पिछले साल ऑनलाइन पेपर आसान रहा था जबकि इस बार ऑनलाइन पेपर ऑफलाइन पेपर जैसा ही टफ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि जेईई मेन ऑनलाइन देने वाले स्टूडेंट्स को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। पेपर पैटर्न ऑफलाइन एग्जाम जैसा ही रहा है, जबकि पिछले साल ऑनलाइन पेपर ऑफलाइन पेपर से आसान रहा था। इस बार ज्यादातर सवाल नए थे, इससे एडवांस क्लीयर करने में मदद मिलेगी। दूसरी तरफ 8 अप्रैल को हुए ऑफलाइन पेपर में एनसीईआरटी का वेटेज कम रहा। दूसरा पेपर सोमवार को होगा।
फिजिक्स रही आसान
ऑफलाइन एग्जाम में स्टूडेंट्स को फिजिक्स ने मुश्किल में डाला, लेकिन ऑनलाइन में आसान रही। कैमिस्ट्री को टफ रखा गया। मैथ्स लेंदी और टफ रही। गौरतलब है कि ऑफलाइन में फिजिक्स और मैथ्स ने स्टूडेंट्स को उलझाया था। ऑनलाइन में मैथ्स और कैमिस्ट्री के सवाल कठिन रहे। इसलिए कैमिस्ट्री और मैथ्स मार्किंग फैक्टर रहेंगे। कुल मिला कर पेपर ऑफलाइन जैसा ही रहा।
पेपर में कुछ सवाल नए, पैटर्न डिफिकल्ट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जेईई मेन में इस बार पेपर को बहुत ही स्ट्रेटजिक तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें ज्यादातर सवाल नए थे। पिछले साल सवाल एनसीईआरटी से सीधे पूछे गए। इस बार पैटर्न बहुत डिफिकल्ट रखा गया है। इसलिए केवल एनसीईआरटी से तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन क्रेक करना मुश्किल होगा। अगर जेईई मेन में 180 स्कोर अचीव कर लेते हैं तो वो जेईई एडवांस जो कि 20 मई को होने जा रहा है में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। कैमिस्ट्री में फिजिकल, ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक से एक लेवल पर सवाल आए।
(पेपर एनालिसिस आशीष अरोड़ा और सुरेश द्विवेदी)