सिल्क एक्सपो में 10 हजार की हैंड पेंटेड बाहुबली साड़ी
कॉटन, सिल्क हैंड पेंट से लेकर हैंड एंब्रायडरी आर्ट वर्क को जयपुराइट्स ने एप्रिशिएट किया। मौका था बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल सिल्क एक्सपो का, जिसका रविवार को समापन हुआ। एक्सपो के आखिरी दिन काफी चहल-पहल देखने को मिली। एक्सपो में वैडिंग रेंज, पार्टी वियर और फेस्टिव रेंज को लोगों ने बखूबी पसंद किया। एग्जीबिशन के ऑर्गेनाइजर जईश कुमार गुप्ता ने बताया कि एग्जीबिशन में 20 राज्यों के करीब 60 स्टॉल्स पर तरह-तरह के आर्ट एंड क्राफ्ट से सजे फैब्रिक सीजन के अनुसार शामिल किए गए थे। एक्सपो में अनुष्का डिजाइन के साथ-साथ बाहुबली साड़ी खास आकर्षण रहे। यहां सौ से भी अधिक आर्टिजन्स के आर्ट वर्क को एग्जीबिट किया गया था। इसमें चंदेरी, बनारसी, प्योर सिल्क, कॉटन, जार्जेट, शिफॉन समेत कई तरह की सिल्क वैरायटी शामिल थी।
बाहुबली साड़ी
कोलकाता के आर्टिजन्स ने यहां थ्रेड वर्क, जरी वर्क के साथ हैंड पेंटेड साड़ी की वाइड रेंज को डिसप्ले किया। जिसमें बाहुबली साड़ी खास थी। दस हजार की कीमत में बनने वाली इस साड़ी को तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगता है। एक्सपो में बनारस के आर्टिजन्स ने बनारसी सिल्क की रेंज को भी एग्जीबिट किया था जिसकी कीमत 40 हजार रुपए तक थी। इनके अलावा साउथ के आर्टिजन्स ने साउथ सिल्क, सॉफ्ट सिल्क, कांजीवरम, टस्सर सिल्क, लिनिन साड़ी की रेंज को एग्जीबिट किया जिसे महिलाओं ने काफी एप्रिशिएट किया।