\"जब दीप जले...’ में सिनेमा का सुरीला सफर होगा साकार
सिटी रिपोर्टर | \\\"सप्तक-द म्यूजिकल आॅक्टेव ग्रुप’, की ओर से 22 अप्रैल को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में फिल्मी संगीत के कार्यक्रम \\\"जब दीप जले आना’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर के युवा गायक व गायिकाएं हिंदी फिल्म जगत के 60वें दशक से लेकर नए दौर के नगमे सुनाकर हिंदी सिनेमा के वर्तमान दौर तक के सफर को तय करेंगे।
सप्तक की ओर से आयोजित संगीत संध्या में प्रदीप भारद्वाज, अभिजीत जोशी, मीनाक्षी काॅल, अपर्णा बाजपेई, मेघा सेठी, सूबेसिंह, अनन्या गोस्वामी, अनामिका जैसवाल, राजेश गोस्वामी, रूचि गोस्वामी, पूनम शर्मा, अंशु हर्ष, अरविंद पारीक एवं पूर्वा देवर्षि जैसे युवा कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पारीक करेंगे।