पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर के व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता

अंबेडकर के व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | अंबेडकर जयंती के अवसर पर वी केयर वेलफेयर सोसायटी जयपुर की ओर से सांगानेर एयरपोर्ट के पास स्थित एक निजी विद्यालय में प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व डॉ.भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भंवरलाल बैरवा संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद व विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ने स्टूडेंट्स को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने व सदैव आगे बढ़ते रहने की सीख दी। संस्था के अध्यक्ष गिरीश शास्त्री, महासचिव घनश्याम शास्त्री व सलाहकार ललित गोठवाल ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है। समारोह में जालम सिंह, हजारीलाल बैरवा, सीताराम महावर, रामकिशोर बैरवा, श्रीराम आचार्य आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार प्रकट किए।

खबरें और भी हैं...