पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल व शिक्षा विभाग जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | डीटीए, शिक्षा विभाग, मेडिकल, एसबीआई व विद्युत विभाग ने कलेक्ट्रेट टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में डीटीए ने कस्टम विभाग को 2 रन से हराया। डीटीए ने जितेंद्र (40) व राकेश (35) की पारी से 142 रन बनाए। कस्टम विभाग की टीम 140 रन ही बना सकी। राकेश ने 3 व जितेंद्र ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में शिक्षा विभाग ने कलेक्ट्रेट को 1 विकेट से हराया। कलेक्ट्रेट ने राधेश्याम डेलू (50) व प्रमोद (35) की पारी से 140 रन बनाए। जवाब में शिक्षा विभाग ने सुमित (62) की पारी से 9/141 रन बना मैच जीत लिया। अन्य मुकाबलों में मेडिकल विभाग ने राजस्थान यूनिवर्सिटी को 5 विकेट से, एसबीआई टीम ने एमएनआईटी टीम को 4 विकेट से और विद्युत विभाग ने जिला परिषद को 6 रन से हराया।

खबरें और भी हैं...