नरेंद्र और नैन्सी योग टीम में
जयपुर | गुलाबीनगर के नरेंद्र कुमार शर्मा व नैन्सी चौधरी को 4 से 6 मई तक पोखरा (नेपाल) में होने वाली साउथ एशिया योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। टीम में श्याम सिंह सिसोदिया और मधुसुदन जोशी भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं। टीम का चयन इंदौर में आयोजित नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है।