माधव दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर
जयपुर | पिंकसिटी के माधव भराडिया और अर्पित सक्सेना दो दिवसीय ऑल राजपूताना शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड राउंड में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बीकानेर के शेरसिंह 7.5 अंक के साथ पहले व उदयपुर के भावेश पडियार 6.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। ब्लिट्स में 7.5 अंक के साथ उदयपुर के चंद्रजीत सिंह राजावत पहले स्थान पर रहे। 6.5 अंक के साथ कोटा के मुकेश मंडलोई दूसरे, 6 अंक के साथ बीकानेर के योगेश स्वामी तीसरे व टाई ब्रेकिंग में शेर सिंह चौथे स्थान पर रहे। ब्लिट्स मुकाबले में प्रत्येक प्रतिस्पर्धी को तीन मिनिट तीन सैकंड में अपनी बाजी पूरी करनी होती है। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में विहान गोयल, मनीष मकवाना, रुचि गोस्वामी, अन्वेषी कुशोर, यश, शिवा मीणा व दानिश शीन काजमी का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।