बनारसी हैंडलूम पर जयपुर के पारंपरिक प्रिंट का कॉम्बिनेशन
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
आज से पांच साल पहले तक लोगों में ट्रेडिशनल वर्क और ब्लॉक प्रिंटिंग की वैल्यू कम थी, लेकिन इंटरनेशनल एक्सपोजर की वजह से अब काफी अवेयरनेस आई है। लोग फिर से पारम्परिक डिजाइन, एंब्रायडरी और पैटर्न की तरफ जाना पसंद कर रहे हैं। शहर के बड़े डिजाइनर्स ने साउथ और बनारसी हैंडलूम में जयपुर प्रिंट के कॉम्बिनेशन के साथ यूनीक कलेक्शन डिजाइन किया है। इस मौसम के मुताबिक फैशन में क्या खास रहेगा,ये बता रहे हैं शहर के टाॅप विमन वियर एक्सपर्ट्स।
लखनवी के साथ मरोड़ी बॉर्डर
समर कलेक्शन में सॉफ्ट पेस्टल और वॉटर कलर में सीक्वेंस, स्वरोवस्की और कटदाना एंब्रायडरी की गई है। वहीं डीप कलर्स में ट्रेडिशनल एंब्रायडरी, ब्लॉक प्रिंटिंग और कलमकारी भी ट्रेंड कर रही है। प्रताप सन्स के ओनर प्रेम तनेजा ने बताया कि समर फैशन में फ्लोर लैंथ, अनारकली कुर्ते, ड्रेस के अलावा गाउन शरारा और गरारा पलाजो फार्म में तैयार किया गया है। ब्रोकेड के साथ मोठरा, बंधेज के साथ बनारसी और लखनवी फेब्रिक के साथ मरोड़ी के बॉर्डर यूज करके डिफरेंट स्टाइल के हैवी सूट्स तैयार किए हैं। समर्स के ईवनिंग वियर में इंडोवेस्टर्न गाउन काफी पसंद किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी स्टाइल के कुर्ते, शरारा, गाउन और दुपट्टे भी डिजाइन किए जा रहे हैं।
शहर के टॉप विमन वियर डिजाइनर्स ने ट्रेडिशनल पैटर्न में हो रहे फ्यूजन और इनोवेशन के बारे में बताया
ज्वॉव पैंट्स के साथ लॉन्ग शर्ट : समर में कॉटन मसलिन, लिनेन, समर सिल्क जॉर्जट और शिफॉन्स के फैब्रिक पर हैंड एंब्रायडरी, हैंकरचिफ हैम और हैंड पेंटिंग का ट्रेंड इन है। लोग अब कस्टमाइज ड्रेस में फ्लोरल एंब्रायडरी और आर्ट वर्क पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पेस्टल कलर्स में ड्रेप, इंडोवेस्टर्न और फ्यूजन वियर डिजाइन किए गए हैं। जरी की ओनर प्रीत पालावत ने बताया कि ट्रेडिशनल प्रिंट्स में इंडोवेस्टर्न में डिफरेंट कट्स, लॉन्ग स्लीव्ज, डीप नेक और ऑफ शोल्डर के पैटर्न काफी पसंद किए जा रहे हैं। पेस्टल कलर्स के अलावा टाई एंड डाई, शिबोरी और क्लैम डाई में समर कलेक्शन डिजाइन किया है। शर्ट के साथ पलाजो के बजाय अब फ्रेंच आर्मी वियर से इंसपायर्ड ज्वॉव पैंट्स, धोती पैंट्स और काउल पैंट्स का ट्रेंड है।
जरी कलेक्शन