- Hindi News
- National
- जेईई मेन पेपर का एनसीईआरटी बेस्ड न होने और एडवांस ऑनलाइन होने से 32% स्टूडेंट्स बैकफुट पर
जेईई मेन पेपर का एनसीईआरटी बेस्ड न होने और एडवांस ऑनलाइन होने से 32% स्टूडेंट्स बैकफुट पर
जेईई एडवांस ऑनलाइन 20 मई को होने जा रहा है। इस बार बदलाव ये है कि पहली बार जेईई एडवांस ऑनलाइन हो रहा है। यही वजह है कि जेईई मेन से एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले 2.31 लाख स्टूडेंट्स में से केवल 1.60 लाख स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यानी 71 हजार स्टूडेंट्स ने एनआईटीज में जाना बेहतर समझा। इसके दो कारण हैं- पहला एडवांस का ऑनलाइन हो जाना और दूसरा जेईई मेन का पेपर एनसीईआरटी बेस्ड नहीं होना। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई स्टूडेंट्स एडवांस के ऑनलाइन होने के कारण बैकफुट पर आए हैं क्योंकि वो अपना चांस खोना नहीं चाहते। चूंकि एडवांस 20 को है ऐसे में इन चार दिनों में स्टूडेंट्स को बेहतर स्कोर करने के टिप्स दे रहे हैं जयपुर के एक्सपर्ट :
l जिन स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए रजिस्टर्ड किया है उनमें तीन तरह के स्टूडेंट्स हैं। पहला, जिन्होंने एडवांस की अच्छी तैयारी कर रखी है, दूसरा जिन्होंने एडवांस की तैयारी एनसीईआरटी से की है अौर तीसी तरह के स्टूडेंट्स वो हैं जिनकी तैयारी आधी है। एडवांस में एप्लीकेशंस, न्यूमेरिकल, एडवांस न्यूमेरिकल्स और साइंटिफिक एप्टीट्यूड के सवाल तीनों सब्जेक्ट में आएंगे।
l जिन स्टूडेंट्स की तैयारी पूरी है वे एग्जाम के दो दिन पहले तीनों सब्जेक्ट के सारी थ्योरी, फॉर्मूला और एप्लीकेशंस की साइंटिफिक एप्टीट्यूड और लॉजिकल थिंकिंग के आधार पर तैयारी करें। वहीं पिछले दो सालों में तैयारी के दौरान जो गलतियां की हैं उनको देखें और सॉल्व करें ताकि एग्जाम में गलतियां ना हो सकें।
l जिन स्टूडेंट्स ने सिर्फ 80 परसेंट सिलेबस को ही कवर किया है वो नये टॉपिक्स को टच ना करें। वे सिर्फ 50 से 60 परसेंट मार्क्स पर फोकस करें। क्योंकि पिछले साल एडवांस में सलेक्शन होने के आंकड़े के अनुसार 60 परसेंट लाने वाले का ऑल इंडिया 4000 से 4500 के बीच वाली रैंक पर अच्छी आईआईटीज की स्ट्रीम मिल गई थी और 50 परसेंट में 8,500 से 9000 रैंक पर भी सलेक्शन हो गया था। इसलिए 80 परसेंट सिलेबस पर फोकस करें कि सलेक्शन वाले मार्क्स आ जाए।
l जिन स्टूडेंट्स ने एनसीईआरटी से तैयारी की है वे इन चार दिनों में एनसीईआरटी बुक के पीछे दिए गए सवालों की ध्यान से प्रैक्टिस करें क्योंकि उनका लेवल अच्छा है। ये सवाल पेपर सॉल्व करने में मदद करेंगे।
एक्सपर्ट पैनल : आशीष अरोड़ा, ध्रुव बनर्जी और सुरेश द्विवेदी
जेईई एडवांस में एप्लीकेशन बेस्ड , साइंटिफिक एप्टीट्यूड और एडवांस न्यूमेरिकल क्वेश्चंस आएंगे, स्टूडेंट्स लॉजिकल थिंकिंग के मुताबिक तैयारी करें।