पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब मेट्रो में मूवी शूटिंग, स्टेशंस को भी आमजन कर सकेंगे यूज

अब मेट्रो में मूवी शूटिंग, स्टेशंस को भी आमजन कर सकेंगे यूज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब मेट्रो में मूवी शूटिंग, स्टेशंस को भी आमजन कर सकेंगे यूज

सिटी रिपोर्टर | जयपुर

जयपुर मेट्रो अब देश की उन मेट्रो में शामिल हो गई है, जिसमें बॉलीवुड मूवीज की शूटिंग होती है। साथ जयपुर मेट्रो में अब जयपुराइट्स बारात ले जा सकते हैं और बर्थ-डे मनाने के साथ मेट्रो बुक कर सकते हैं। इसके लिए जयपुर मेट्रो प्रशासन ने 4 मई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रपोजल को अप्रूव किया है। उल्लेखनीय है जयपुर मेट्रो लगातार घाटे में चल रही है। ऐसे में यह न केवल घाटा कम करने की ओर कदम है, बल्कि जयपुराइट्स को एक अनूठा अनुभव भी कराने की योजना है। इससे जेएमआरसी के साथ लोगों को फायदा होगा और वे मेट्रो को अलग अंदाज में उपयोग करेंगे। एक ट्रेन में बैठने की 250 सीटें हैं तो 1000 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। ऐसे में देश का कोई भी नागरिक मेट्रो बुक कर कर सकता है।

ट्रेन के साथ स्टेशंस को करो बुक

ऐसा नहीं है कि सिर्फ ट्रेनों में एक्टिविटीज की जा सकती है, बल्कि स्टेशंस को बुक करने की सुविधा है। इसके लिए ओ एंड एस कार्यालय ने योजना तैयार कर अलग-अलग रेट्स तय की हैं। इन रेट्स को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई मीटिंग में पास किया।

रात 9:45 के बाद करें यूज

मेट्रो के अनुसार टीवी कॉमर्शियल, मूवी शूटिंग, फोटोग्राफी और इवेंट्स के साथ बारात ले जाने के लिए मंजूरी दी है। इसमें रात 9:45 पर मेट्रो बंद हो जाने के बाद ट्रेनों को यूज के लिए चलाया जा सकता है। ट्रेन के लिए 80 हजार रुपए दो घंटे के तो मेट्रो स्टेशंस पर शूटिंग के लिए दिन में दो घंटे के 1 लाख देने होंगे। एलिवेटेड स्टेशंस के 1 लाख तो अंडरग्राउंड के लिए डेढ़ लाख तय किए हैं। ट्रेन व स्टेशन (रात के समय) यूज करने हैं तो डेढ़ लाख दो घंटे के चुकाने होंगे। अंडरग्राउंड स्टेशन में ट्रेन उपयोग करनी है तो दो लाख रुपए देने होंगे। मेट्रो के पार्किंग एरिया को यूज करना है तो 24 घंटे के 1 लाख तय है। स्पेशल ऑफर्स भी हैं, जिसमें स्टेशन रात के समय यूज किए जाएं तो 25 प्रतिशत डिसकाउंट दिया जाएगा। इस दौरान रात 11 से सुबह 6 बजे तक यह छूट होगी।

जयपुर मेट्रो में बारात ले जाएं या मनाएं बर्थ-डे, 4 मई को नोटिफिकेशन कर दिया गया है जारी

मेट्रो ट्रेन, स्टेशंस और पार्किंग एरिया को यूज करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रेट्स पास की हैं। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अब कोई भी ट्रेन बुक कर सकता है। ट्रेन में रात 9:45 के बाद बारात भी जा सकती है और मूवी शूटिंग व इवेंट्स आयोजित हो सकते हैं।  सी.एस. जीनगर, ओ एंड एस डायरेक्टर, जेएमआरसी

खबरें और भी हैं...