पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर की स्थापत्य कला अाैर नामी हस्तियों पर बनेगी वेब सीरीज

जयपुर की स्थापत्य कला अाैर नामी हस्तियों पर बनेगी वेब सीरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपाेर्टर | जयपुर की स्थापत्य कला अाैर अलग-अलग क्षेत्राें में अपने सृजन से दुनिया में नाम राेशन करने वाली हस्तियों पर इन दिनाें एक वेब सीरीज बनाई जा रही है। इशानवी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज की निर्माता मानसी वर्मा अाैर प्राप्ति भाटी हैं तथा लेखक, निर्देशक सुनील नारनोलिया हैं।

सुनील नारनोलिया ने बताया कि इसके लिए जयपुर की वास्तुकला के बेहतरीन नमूनाें अाैर हस्तियों पर 15 मिनट की एक फिल्म बनाई जाएगी। इस वेब शो के पहले सीजन में 30 एपिसोड बनाये जायेंगे। इन एपिसोड्स के रिलीज़ होने के बाद इन सभी हस्तियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस वेब शो का ट्रेलर 23 मई को रिलीज़ होगा और शो जुलाई से शुरू होगा।

जीवंत हाेगा इन हस्तियों का कृतित्व

पं. विश्वमाेहन भट्ट, कमेंटेटर जसदेव सिंह, गुलाबाे, साहित्यकार नंद भारद्वाज, इकराम राजस्थानी, रंगकर्मी सरताज नारायण माथुर, अालाेचक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति, चित्रकार एस. शाकिर अली, तीरंदाज लिंबाराम, मनोचिकित्सक डाॅ. शिव गाैतम, डाॅ. वीरेंद्र सिंह, अार्किटेक्टर अनूप बरतरिया, डाॅ. एस.एस. अग्रवाल, शिक्षाविद् संदीप बख्शी अाैर कथक गुरु पं. गिरधारी महाराज।

इन धराेहराें का वैभव दिखेगा

अामेर, हवामहल, जंतर-मंतर, तीज का त्याेहार, राजमंदिर सिनेमा अाैर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल।

खबरें और भी हैं...