बावलो छोरो, नखराली छोरी... जयपुर के बाद यूएसए और बैंकॉक में होगा जारी
प्रदेश के युवाओं की कला से सजा वीडियो एलबम बावलो छोरो, नखराली छोरी... जयपुर के बाद यूएसए और बैंकॉक में जारी होगा।
बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान के गानों के एलबम को एनआरआई रवि गोपी लाल टाक ने तैयार कराया है। टाक ने बताया, विदेश में रहते हुए हिंदुस्तानियों को सिर्फ पंजाबी गानों पर डांस करते देखा तो विचार आया क्यों न राजस्थानी भाषा को प्रमोट करने के लिए राजस्थानी सॉन्ग का एलबम बनाया जाए और उस पर लोग डांस करें। पंजाबी भी एलबम को पसंद करें। एलबम को मुंबई की टीम ने रंग दिया है। एक्ट्रेस लीना जुमानी हैं तो एक्टर उभरते हुए कलाकार अक्षय टाक हैं। शूटिंग मारवाड़ के गांव खेरवा की हवेली में की गई है। रवि ने बताया, अब विदेशों में इसे लॉन्च करेंगे।