\"स्टोरी ट्री\' में सुनी कहानियां, गमलों में लगाए मैजिक बीन्स
मंगलवार की सुबह बच्चे एक-दूसरे का हाथ थामे खेलने-कूदने व कहानी सुनने-सुनाने के मूड में जेकेके की लाइब्रेरी एरिया में पहुंचे और स्टोरी टेलिंग फॉर्म के बारे में जाना। मौका था जवाहर कला केंद्र में जूनियर समर कैंप की शुरुआत का। पहले दिन स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप ‘स्टोरी ट्री’ में 6 से 9 वर्ष के 35 बच्चे शामिल हुए। ट्रेनर्स ने बच्चों को ‘द गिविंग ट्री बाय शेल सिल्वरस्टीन’ की कहानी सुनाई। दूसरे सेशन में बच्चों ने रेत, बजरी और मिट्टी से भरे कांच के गमले में ‘मैजिक बीन्स\\\' उगाए। इसके बाद 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे भी स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का हिस्सा बने। वर्कशॉप में आयोजित किए जाने वाले स्टोरी टेलिंग सेशंस बाघ, चमगादड़ और जंगल की कहानियों पर केंद्रित होंगे। वर्कशॉप के अंतिम दिन बच्चे अपनी पसंदीदा पुस्तकों के कुछ भाग पढ़ेंगे।
थिएटर : थिएटर एक्टिविटीज को 8 अलग-अलग ग्रुप में होंगी। साथ ही पर्सनैलिटी डवलपमेंट, ग्रूमिंग और थिएटर एक्टिविटीज सिखाई जाएंगी।
द स्टोरी ट्री- 6 से 9 और 10 से 12 वर्ष के बच्चों का ग्रुप बनाया जाएगा।
क्रिएटिव मूवमेंट- अट्टकलरी सेंटर फॉर मूवमेंट आर्ट बेंगलूरु के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। इसमें क्लासिकल डांस, कंटेम्परेरी डांस, मार्शल आर्ट, योगा और फिटनेस ट्रेंड शामिल रहेंगे। 27 मई से 15 जून तक डांस ट्रेनिंग दी जाएगी
समर कैम्प में होने वाली एक्टिविटीज
जूनियर समर प्रोग्राम के तहत 500 बच्चों को कला की विधाएं सिखाई जाएंगी
ताल- इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक ट्रेनिंग, 16 मई से 19 जून तक
मोनो प्रिंट- 20 से 30 मई तक बच्चों को मोनो प्रिंट मेकिंग की तकनीक सिखाई जाएगी।
लिनोकट- विजुअल आर्ट ट्रेनिंग के तहत 20 से 30 मई तक
स्क्रीन प्रिंटिंग- 20 से 30 मई तक
फिल्म ओरिएंटेशन फॉर चिल्ड्रन- 20 से 30 जून तक