पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैभव माथुर होंगे काेलाज ऑफ किलकारी के सेलिब्रिटी ऑफ द शो

वैभव माथुर होंगे काेलाज ऑफ किलकारी के सेलिब्रिटी ऑफ द शो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | 19 मई से शुरू होने जा रही कोलाज ऑफ किलकारी में अभिनेता वैभव माथुर सेलिब्रिटी ऑफ द शो होंगे। वैभव जयपुर के रहने वाले हैं और यहीं के रंग-मंच में पले-बढ़े हैं। सबसे पहले उन्हाेंने डी.डी. वन के डेली एपिसोड ‘उर्मिला’ से टीवी अभिनेता के रूप में पहचान बनाई। उसके बाद उन्हें स्टार टीवी के ‘कहीं किसी रोज’, स्टार वन के ‘शपथ’, सब टीवी के ‘एफ.आई.आर’ सीरियल्स में अभिनेता के रूप में अच्छी पहचान मिली। इस कड़ी में गजनी, धमाल और डबल धमाल खास रहीं। वैभव वर्तमान में ‘भाभी जी घर पर है’ में टीकाराम की भूमिका निभा कर बच्चों और बड़ों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वैभव 7 जून को इस वर्कशॉप में बच्चों और पैरेंट्स को एक्टिंग के टिप्स देंगे, वहीं क्लोजिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट होंगे। वर्कशॉप कॉर्डिनेटर शैल जोशी और गगन मिश्रा ने बताया कि ये वर्कशॉप रवींद्र मंच, प्रताप नगर के एस.आर. ग्लोबल स्कूल, निर्माण नगर के रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और अम्बाबाड़ी के सेंट्रल अकादमी में आयोजित की जाएगी।

इजिप्ट का क्लाउनिंग थिएटर

इस वर्कशॉप में पहली बार इजिप्ट के क्लाउनिंग एक्सपर्ट्स केरोलोस मैक्रम नागिब शाराबिन और मारवा इल सैयद हाईबा बच्चों के साथ क्लाउडिंग के सेशंस भी करेंगे। साथ ही रेडनोज टेक्नीक पर क्रिएटिव काम किया जाएगा।

केरल की खास कलरीप्यटू आर्ट भी हाेगी शामिल

वर्कशॉप में केरल की थिएटर बेस्ड कलरीप्यटू आर्ट की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ये आर्ट साउथर्न और नार्थन की विधा है।

खबरें और भी हैं...