फाइनल 2 रन से जीती फलौदी
जयपुर। फलौदी ने शाकद्वीपीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। फाइनल में फलौदी ने जोधपुर को मात्र 2 रन से हराया। फलौदी ने पहले खेलते हुए 7/123 रन बनाए। जवाब में जोधपुर की टीम 8/121 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में जोधपुर टीम के कुशल शर्मा मैन ऑफ द सीरीज, हेमंत शर्मा मैन ऑफ द मैच, अंकुर शर्मा बेस्ट बैट्समैन व अंशुमन व्यास बेस्ट बॉलर चुने गए। विजेता टीम को ट्रॉफी व 25 हजार रुपए एवं गोल्ड मेडल तथा उपविजेता को ट्रॉफी व 15 हजार रुपए एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर मेयर अशोक लाहोटी थे।
पवन ने दिलाई जयपुर साउथ को जीत
जयपुर। पवन (41) की पारी से जयपुर साउथ ने श्री करणी क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच जीत लिया। जयपुर साउथ ने यंग गन्स को हराया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी कुलदीप सिंह थे।