जयपुर। अजमेर व जयपुर नेे राज्यस्तरीय जूनियर रोलबॉल के क्रमश: गर्ल्स व बॉयज कैटेगरी के खिताब जीत लिए। बॉयज फाइनल में जयपुर ने सीकर को 14-2 से हराया। गर्ल्स फाइनल में अजमेर ने जयपुर को 9-0 से पराजित किया। बॉयज में अजमेर और गर्ल्स में उदयपुर तीसरे स्थान पर रहे।