पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की आयुषि, अलीन व साची क्वार्टर फाइनल में

राजस्थान की आयुषि, अलीन व साची क्वार्टर फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अक्षिता महाजन और कार्तिक गुप्ता ने पोद्दार स्कूल में चल रही ओसवाल सोप ग्रुप एलीट-14 टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-8 का क्रमश: गर्ल्स और बॉयज कैटेगरी का खिताब जीत लिया। नॉकआउट व राउंड रोबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता के फाइनल में अक्षिता ने मन्नत जैन को और कार्तिक ने विराज पाटनी को हराया। अंडर-10 गर्ल्स फाइनल में जेनिस ओझा ने तनिष्का शर्मा को और बॉयज में कुशाग्र ने ऋषि गोयल को हरा खिताबी जीत हासिल की। 20 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को पंचवक्त्र स्पोर्ट्स एकेडमी आयोजित कर रही है।

ओएन दीक्षित आईटा टेनिस

स्पोर्ट्स रिपोर्टर । जयपुर

राजस्थान की आयुषि तंवर, अलीन कमर और साची शर्मा ने ओएन दीक्षित आईटा 50 हजार रुपए इनामी राशि की टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में आयुषि ने यूपी की आशि कपूर को 6-1, 6-1 से, अलीन ने हरियाणा की अंजीला रमन को 6-0, 3-6, 6-1 से व साची ने अपने ही प्रदेश की भूमिका शर्मा को 6-1, 6-1 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में कर्नाटक की प्रीति, गुजरात की प्राप्ति, आंध्र की प्रतुशा, महाराष्ट्र की सेरह मेनेज ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में राजस्थान के फरदीन क्वार्टर फाइनल में

पुरुष वर्ग में राजस्थान के फरदीन कमर ने एमपी के उत्कर्ष तिवारी को 6-3, 6-3 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा के अभिषेक, महाराष्ट्र के अरमान, अथर्व और सागर, एमपी के आकाश, तेलंगाना के सिद्धार्थ और दिल्ली के मोहित ने अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अक्षिता व कार्तिक अंडर-8 चैंपियन

खबरें और भी हैं...