सिटी रिपोर्टर | सितार वादक स्वर्गीय पंडित रघुवीर शरण भट्ट की साेलहवीं पुण्यतिथि पर अलवर में अायाेजित शास्त्रीय संगीत समाराेह में जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार काे इस वर्ष के पं. रघुवीर शरण भट्ट सम्मान से नवाजा गया। तलवार मूल रूप से अलवर के ही निवासी हैं। इस अवसर पर अन्य प्रस्तुतियों के साथ ही स्वर्गीय भट्ट के दोनों पुत्रों पंडित हरि हरशरण भट्ट और पंडित बृज भूषण भट्ट ने सितार और वायलिन पर जुगलबंदी भी प्रस्तुति की।