पाणिग्रहण संस्कारों पर आधारित है इस बार शिविर की थीम
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
सिटी पैलेस म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। यहां पर महीने भर शिविर चलेगा। एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय, रंगरीत ऑर्ट स्कूल और सरस्वती कला केन्द्र के सहयोग से आयोजन हो रहा है।
इस अवसर पर ट्रेनिंग देने जा रहे कलाकारों को सम्मानित किया गया। शिविर की थीम पाणिग्रहण संस्कारों पर आधारित है। गौरवी कुमारी ने पारम्परिक शैलियों पर आधारित पेंटिंग्स देखे। उन्होंने बच्चों को परिंडे बांटे और पौधे भी बांटे। अलगोजा वादन, मांडणा, रंगोली, कठपुतली और कैलिग्राफी नए आकर्षण होंगे। इस दौरान लोकगीत, लोक नृत्य, मांडणा एवं हस्तलिखित निमंत्रण पत्र की विधाएं सिखाई जायेगी। सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए शिविर में भू्रण हत्या रोकने पर आधारित नाटक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सिटी पैलेस म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर शुरू