पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मणिकर्णिका का लैंग्वेज डायरेक्शन कर रहे हैं जयपुर के सुशील

मणिकर्णिका का लैंग्वेज डायरेक्शन कर रहे हैं जयपुर के सुशील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर के ही सुशील गोस्वामी इस साल प्रदर्शित हाेने जा रहे होने जा रही मेगा बजट हिंदी फ़िल्म ‘मणिकर्णिका\\\' में लैंग्वेज डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। वाे इस फ़िल्म की शुरुआत से ही बतौर कोराइटर और स्क्रिप्ट कंट्रोलर के तौर पर जुड़े रहे हैं।

इस समय इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के तहत मुंबई के यशराज स्टूडियाे में डबिंग चल रही है। कंगना रणौत की मुख्य भूमिका से सजी इस फ़िल्म में सोनू सूद, डैनी, कूलभूषण खरबंदा, अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरोय इत्यादि अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुशील ने बताया कि फ़िल्म झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी पर आधारित है वाे इस फ़िल्म की भाषा के प्रत्येक हिस्से को देख रहे हैं। उन्हाेंने इसकी भाषा काे 1857 के समय के अनुरूप ढालने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...